Learning disability – concept, educational implications and teaching strategies ( अधिगम अक्षमता : अवधारणाएं शैक्षिक समस्याएं एवं शैक्षिक रणनीतियां

 Unit - 3 

  Visually Impaired Children with Cognitive Deficits
Unit 3.1
 Learning disability – concept, educational implications and teaching strategies
( अधिगम अक्षमता : अवधारणाएं शैक्षिक समस्याएं एवं शैक्षिक रणनीतियां ) 


यह एक छिपी हुई विकलांगता होती है। अधिगम में सीखने की क्षमता प्रभावित होती है। अधिगम विकलांग बच्चों को पढ़ने वर्तनी लिखने और गणित जैसे विशेष क्षेत्रों में सीखने संबंधी कठिनाइयों का अनुभव होता है। यह समस्या बाल्यावस्था एवं विद्यालय के प्रारंभिक दौर में औसत से कम नहीं होती है, किंतु इनकी उपलब्धि का प्राप्तांक कम होता है। साधारणतः इनकी बुद्धि लब्धि 90 से ऊपर ही होती है। अधिगम अक्षम बालकों में अधिकांशतः स्मृति एवं प्रत्यक्षीकरण की समस्या देखी जाती है।



परिभाषा:- 

NJCLO ( NATIONAL JOINT COMMITTEE FOR TEACHING DISABILITIES ) :— " अधिगम विकृति एक सामान्य पहलू है, जो विभिन्न प्रकार की विकृतियों के समूह को चिन्हित करता है, तथा स्पष्ट रूप से सुनने, बोलने, पढ़ने लिखने, तार्किकता क्षमता को धारण करने वह उपयोग करने की कठिनाई को प्रकट करता है।


परिभाषा— 

यदि कोई व्यक्ति नियमित शिक्षण कार्यक्रम से लाभान्वित नहीं है। वह सामाजिक रुप से वंचित नहीं है, एवं किसी प्रकार की दैनिक क्रियाकलापों में बांधा के कोई स्पष्ट लक्षण प्रकट नहीं होते तो उसे अधिगम विकृति व्यक्ति के रूप में चिन्हित कर सकते हैं। 


प्रकार—

 Dyslexia‌ — पढ़ने संबंधी दोष विकार

Disgraphia — लेखन संबंधी दोष

Discalculia — गणित अधिगम दोष

Aphasia — संप्रेषण और भाषा संबंधी दोष



Dyslexia —इसके अंतर्गत बालक को सही तौर पर और शीघ्रता से शब्द पहचानने में कठिनाई होती है, उनकी वर्तनी और डिकोडिंग (decoding) क्षमताए कमजोर होती है। Dyslexia बालक धीरे-धीरे पढ़ता है । अक्सर अक्षरों, शब्दों और समस्याओं को उल्टा समझता है। बालक पढ़ते समय अनुमान के आधार पर चलता है, जिससे पाठ के शब्द छूट जाते हैं, या कभी-कभी उन्हें बढ़ा देता है।

Dysgraphia — लेखन संबंधी दोष स्नायु तंत्रीय दोष है। जिसमें हस्त लेखन क्षमताओं को संभावित करने वाले गामक कौशलों में विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इन बच्चों की लिखावट काफी खराब होती है। लेखन में वाक्य रचना संबंधी दोष, व्याकरण दोष, पाए जाते हैं। गामक लेखन दोषों के कारण नकल करने में भी घटनाएं होती है। 

Dyscalulia — गणित संबंधी विकार एक ऐसी विशिष्ट अधिगम विकलांगता है जिसमें संख्याओं को समझने, संख्या में फेरबदल करने तथा गणितीय तथ्य सीखने में कठिनाई जैसे लक्षण प्रदर्शित होते हैं। ऐसे बच्चों को जोड़ घटाना गुणा भाग जैसे प्रारंभिक कौशलों में कमी दर्शाते हैं

Aphasia — यह एक ऐसा विकार है जो संप्रेषण में कठिनाइयां प्रस्तुत करता है। इसमें मौखिक और लिखित भाषाओं को समझने और व्यक्त करने की क्षमता प्रभावित होती है। कुछ अधिगम विकलांग बच्चों को उनसे जो कुछ कहा जाए उसका अर्थ समझने में कठिनाई हो सकती है। उन्हें निर्देशों का पालन करने या कहानियां और वार्तालाप में घटनाओं के क्रम की याद रखने में कठिनाई होती है।


शैक्षणिक समस्या—


  1. एक जैसी बनावट वाले अक्षरों को पहचानने एवं लिखने में कठिनाई होती है जैसे—b,d, m, w, c, e, etc.
  2. यह बच्चे पढ़ते समय अपने हाथों को सही लाइन पर ना रखकर ऊपर नीचे रखकर पढ़ते हैं
  3. वर्तनी, वाक्य रचना और विराम चिन्हों में समस्याएं आती है।
  4. शब्दों की कुल संख्या या वाक्य का आकार घट जाता है।
  5. गिनने की प्रक्रिया में दोष पाया जाता है।
  6. संख्याओं को सही क्रम में गिनने के बदले उल्टे सीधे क्रम में गिनते हैं।
  7. एक दूसरे की पुस्तिका से सरल शब्दों को बी देखकर लिखने में कठिनाई महसूस करते हैं।
  8. सरल वाक्यों पर अधिक निर्भरता।
  9. उच्चारण संबंधी कठिनाइयों के कारण संप्रेषण में समस्या।



शैक्षणिक रणनीतियां— 


  1. अधिगम अक्षम बालकों की शिक्षा के लिए विशेष अध्यापक की व्यवस्था की जाए।
  2. इन बालकों को शैक्षिक उपलब्धि प्राप्त करने के लिए पर्याप्त में दिया जाना चाहिए।
  3. बार-बार दोहराने की रणनीति बनाई जाए।
  4. प्रोत्साहित करने वाले मॉडल वस्तुओं जैसे बटन कंचे और गोलियों के द्वारा अभ्यास कराने को प्राथमिकता दी जाए।
  5. अध्यापक देरी के साथ उचित पाठ्यक्रम का प्रयोग करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad